मुंब्रा: वरिष्ठ नगरसेविका अनीता ऱाजन किणे को मुंब्रा प्रभाग समिति अध्यक्ष पद पर विराजमान होते ही बधाई देने वालों का तांता लग गया है। मिली जानकारी के मुताबिक ठाणे महानगरपालिका कि सभी 9 प्रभाग समितियों के अध्यक्षों का बुधवार को चयन हो गया। 7 प्रभाग समितियों पर अध्यक्षों को निर्विरोध चुना गया, जबके नौपाडा प्रभाग समिति पर शिवसेना और भजपा के बीच कड़ा मुकाबला रहा।कलवा प्रभाग समिति में चुनाव से ठीक पहले शिवसेना प्रत्याशी ने नामांकन वापस ले लिया जिसके चलते राकांपा के महेश सालवी का निर्विरोध चयन हुआ। वहीं
9 में से 6 प्रभाग समितियों पर शिवेसना ने कब्जा किया है। एक प्रभाग समिति भाजपा तथा 2 राकांपा के पास गई। बताया जाता है कि पहले मनपा में 10 प्रभाग समितियां थी अब 9 कर दी गई है। जो इस प्रकार है...
कोपरी- नौपाडा: शर्मिला गायकवाड़(शिवसेना), कलवा: महेश सालवी (राकांपा),
उथलसर : नंदा कृष्णा पाटिल (भजपा), वागले स्टेट: माणिक पाटिल (शिवसेना), मजीवाड़ा- मानपडा: सिद्धार्थ ओवलकर (शिवसेना), वर्तक : रागिणी बेरीशेट्टी (शिवसेना), लोकमान्य सावरकर नगर: कांचन चिदरकर (शिवसेना), मुंब्रा: अनीता किणे (राकांपा), दिवा: शैलेश पाटिल (शिवसेना)। वहीं चुने गए इन प्रभाग समितियों के अध्यक्षों के अलावा अनीता ऱाजन किणे को अध्यक्ष बनाए जाने पर राकांपा कलवा मुंब्रा विधानसभा उपाध्यक्ष उमर बाबा सरकार टीम के अलावा कांग्रेस कल्याण लोकशभा के महासचिव एजाज शेख व इमरान खान (राडो) सहित मुबारक बाद देने वालों का तांता लगा हुआ है। वहीं बताया जाता है कि अनीता ऱाजन किणे ने विधायक जितेंद्र आव्हाड के मार्गदर्शन में मुंब्रा प्रभाग समिति अध्यक्ष पद के लिए फार्म भरा था, उस मौके पर ठाणे शहर (जिला) अध्यक्ष आनंद परंजपे, कलवा मुंब्रा विधानसभा अध्यक्ष शमीम खान व ठाणे मनपा विरोधी पक्ष नेता मिलिंद पाटिल एवं ऩगरसेवक अशरफ पठान शानू, राजन किणे, जफर नुमानी आदि एनसीपी के नगरसेवक अथवा कौसा ब्लाँक अध्यक्ष जावेद मैडिकल के अलावा अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे। वहीं फार्म भरने के बाद नगरसेविका अनीता किणे ने विधायक जितेंद्र आव्हाड का ठाणे मे जाकर सत्कार करने के साथ ही उनका आशीर्वाद ले लिया था, साथ ही विधायक जितेंद्र आव्हाड ने भी अनीता किणे का मुंह मीठा कराकर शुभकामनाएं दे दी थी। वहीं अनीता किणे ने एनसीपी नेता सैयद अली अशरफ (भाई साहब) का सत्कार करने के बाद, कलवा मुंब्रा विधानसभा कार्यालय में कलवा मुंब्रा विधानसभा अध्यक्ष शमीम खान का मुंह मीठा कराने के साथ ही उनका सत्कार किया था। वही शमीम खान ने भी मुंब्रा प्रभाग समिति अध्यक्ष बनाए जाने पर तहे दिल से शुभकामनाएं और मुबारक बाद दी थी..