नेपीथा। म्यांमार के राखिने में बीते दो सप्ताह से हुई हिंसा के बाद रोहिंग्या विद्रोही समूह ने अस्थाई युद्धविराम का ऐलान किया है। विद्रोही समूह आराकन रोहिंग्या साल्वेशन आर्मी (एआरएसए) ने मानवीय संक को कम करने के लिए एक महीने की अवधि के लिए युद्धविराम का ऐलान किया है। देर रात जारी बयान के मुताबिक, यह युद्धविराम रविवार से शुरू होगा और नौ अक्टूबर तक प्रभावी रहेगा। एआरएसए की ओर से जारी बयान में सभी पीडि़तों की मानवीय सहायता का आग्रह किया गया है। इस बयान में म्यांमार सरकार से सभी सैन्य अभियानों को बंद कर पीडि़तों की मदद के लिए चलाए गए अभियानों में हिस्सा लेने को कहा गया है।