मुंबई। कॉमेडियन सुनील ग्रोवर हाल ही में कपिल शर्मा शो को लेकर खूब सुर्खियों में छाए रहे। अब खबर है कि सुनील ग्रोवर को डेंगू हो गया है। जी हां, इसके चलते सुनील को अस्पताल में भर्ती भी करवाया गया है। सुनील को मुंबई के एक अस्पताल में डेंगू होने के चलते एडमिट करवाया गया। इसके चलते सुनील ग्रोवर ने कहा है कि ‘मैं इस वक्त अस्पताल में डेंगू के चलते भर्ती हुआ हूं। जल्द ही ठीक होकर वापसी करूंगा।’ छोटे पर्दे का पॉपुलर चेहरा सुनील ग्रोवर यानी डॉक्टर मशहूर गुलाटी को डेंगू हो गया है। इसके चलते उन्हें मुंबई के एशियन हार्ट इंस्टिट्यूट में भर्ती कराया गया है। सुनील एक शो के सिलसिले में बाहर गए हुए थे। वहां से आने के बाद उन्हें बुखार था। मेडिकल चेकअप के बाद सामने आया कि ये मामूली वायरल नहीं बल्कि डेंगू था। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कर लिया गया। फिलहाल छोटे पर्दे से दूर सुनील लाइव शो कर रहे हैं। इसके अलावा खबर है कि वह स्टार प्लस पर शुरू होने वाले कॉमेडी शो पर बतौर होस्ट नजर आ सकते हैं। इस शो में अक्षय कुमार भी नजर आने वाले हैं। अक्षय को लेकर शो के प्रोमो रिलीज कर दिए हैं। लेकिन सुनील ग्रोवर के किरदार से पर्दा उठना अभी बाकी है। बता दें कि कुछ महीने पहले ऑस्ट्रेलिया में हुए एक शो से लौटते वक्त फ्लाइट में कुछ विवाद के चलते सुनील ग्रोवर कपिल के शो से अलग हो गए थे। इसके बाद से शो की टीआरपी पर बहुत असर पड़ा। टीआरपी की वजह से कपिल भी टेंशन में हैं और शो में कुछ बदलाव करने की प्लानिंग कर रहे हैं।